April 17, 2026 4:47 pm

*खनिज और राजस्व विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ की कार्रवाई*

 

बीकानेर, 14 अप्रैल। जिला कलेक्टर श्री निशान्त जैन द्वारा खनिज विभाग को दिए गए निर्देशों के अनुसरण में मंगलवार को अवैध जिप्सम खनन की सूचना प्राप्त होने पर खनिज विभाग एवं राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त रूप से चक 24 एसएमडी में दबिश दी गई। मौके पर एक जेसीबी ,एक पोकलेन जेसीबी एवं जिप्सम छानने की दो मशीनों द्वारा जिप्सम का खनन किया जा रहा था। खनि अभियंता महेश प्रकाश पुरोहित द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मौके पर कुल 2875 टन खनिज जिप्सम का अवैध खनन किया जाना पाया गया। मौके से इन चारों मशीनों को जब्त कर पुलिस थाना रणजीतपुरा को सूचित कर मौके पर बुलाकर सुपुर्दगी में दिया गया। खनि अभियंता पुरोहित ने बताया कि इस जिप्सम खनन पर कुल 61 लाख 70 हजार रुपये की शास्ति राशि आरोपित की गई है। यह कार्यवाही खनिकार्यदेशक अनिरूद्ध सिंह भाटी एवं बज्जू तहसीलदार श्री मदन सिंह यादव के साथ भू-अभिलेख निरीक्षक जगदीश जी एवं हल्का पटवारी रवि भान सिंह द्वारा की गई।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें