September 3, 2026 7:04 pm

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आईजीएनपी कॉलोनी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस ,महिला सशक्तिकरण एवं नशामुक्ति का दिया प्रभावशाली संदेश

बीकानेर, 15 अगस्त 2026। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, आईजीएनपी कॉलोनी, बीकानेर में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति, उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह का शुभारंभ विद्यालय की उपप्राचार्य वंदना राठौर द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया। इसके पश्चात राष्ट्रगान के माध्यम से देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर शहीदों को नमन किया गया।

 

समारोह में अतिथि के रूप में रोटरी क्लब की पदाधिकारी एवं सदस्य शीला सांखला (अध्यक्ष), शालिनी भंडारी (सचिव), निशिता सुराणा (सदस्य), कौशल्या धारणिया (सदस्य) एवं रिद्धि सुराणा (सदस्य) उपस्थित रहीं। विद्यालय की उपप्राचार्य वंदना राठौर ने अतिथियों का साफा पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

 

समारोह में विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत, नृत्य, कविता, भाषण एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह में राष्ट्रप्रेम और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना का संचार किया। कक्षा 9वी की छात्रा सीता द्वारा सुनाई गई देश भक्ति कविता ने सबको देश प्रेम की भावना से भरपूर कर दिया। कार्यक्रम का मंच संचालन मंजुल मुकुल वर्मा द्वारा किया गया

 

कार्यक्रम की विशेषता महिला सशक्तिकरण एवं नशामुक्ति पर आधारित प्रस्तुतियां रहीं। विद्यार्थियों ने महिला शिक्षा, बेटियों को समान अवसर तथा समाज में महिलाओं की सशक्त भागीदारी का संदेश दिया। साथ ही नशे से होने वाले सामाजिक, आर्थिक एवं पारिवारिक दुष्प्रभावों को प्रस्तुत करते हुए युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया गया।

 

विद्यालय परिवार द्वारा विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के महत्व, राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों तथा सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया। संपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन ताराचंद पायल के निर्देशनमेमे किया गया कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ ओमप्रकाश गौड़,मंजुल मुकुल वर्मा,मनिता,राजबाला चौधरी, दिनेश छींपा, रजनी गुर्जर, शमीम बानो,मोनिका महर्षि,मंजू सियाग, प्रीतम रांकावत सुशीला सांखला,निर्मला,सुमन पंवार,रचना भांबरी,सुनीता डोटासरा,ताराचंद पायल,मनीष विधानी, तनय भटनागर, शंशाक मिश्रा आदि शामिल रहे।

 

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता, महिला सम्मान एवं नशामुक्त भारत के निर्माण के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Comment

और पढ़ें

आज हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में बाफ़ना स्कूल व LNC अकादमी ने फाइनल में बनाई जगह, 19 वर्ष में ब्लॉसम व दक्षिणी विस्तार पवनपुरी के बीच होगा खिताबी मुकाबला ओर पश्चिम के विद्यालयों में रमेश इंग्लिश स्कूल ओर एम एम स्कूल फाइनल में

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

आज हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में बाफ़ना स्कूल व LNC अकादमी ने फाइनल में बनाई जगह, 19 वर्ष में ब्लॉसम व दक्षिणी विस्तार पवनपुरी के बीच होगा खिताबी मुकाबला ओर पश्चिम के विद्यालयों में रमेश इंग्लिश स्कूल ओर एम एम स्कूल फाइनल में