September 3, 2026 7:04 pm

गो चिकित्सालय में मनाया 80 वां स्वतंत्रता दिवस

गूंज रहा है दुनिया में हिंदुस्तान का नारा, चमक रहा है आसमान में तिरंगा हमारा

 

जोधपुर। विश्व स्तरीय गो चिकित्सालय, जोधपुर में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। गो चिकित्सालय में बाहर से आए यात्रियों एवं सभी कर्मचारियों ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान की धुन के साथ सावधान मुद्रा में खड़े होकर तिरंगे को सलामी दी और स्वतंत्रता दिवस की खुशी मनाई।

 

विश्व स्तरीय गो चिकित्सालय के अध्यक्ष कालुराम प्रजापत ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तेजराज मंत्री, कमल भाटी एवं अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा, नागौर के जिलाध्यक्ष रमेश बिश्नोई का गो चिकित्सालय के कर्मचारियों द्वारा तिलक, साफा एवं माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।

 

मुख्य अतिथि तेजराज मंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संक्षिप्त उद्बोधन दिया। भारत माता के जयकारों के साथ उन्होंने कहा कि आज हमारा देश 79 वर्ष पूर्ण कर 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत बनाए रखने का संदेश दिया।

 

कार्यक्रम का संचालन दीपक हुड्डा द्वारा किया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गोभक्तों ने पीड़ित गोवंश की सेवा करते हुए उन्हें हरा चारा, गुड़ एवं पौष्टिक आहार खिलाया। इस दौरान गोसेवा के साथ राष्ट्रप्रेम एवं सेवा भावना का संदेश भी दिया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें

आज हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में बाफ़ना स्कूल व LNC अकादमी ने फाइनल में बनाई जगह, 19 वर्ष में ब्लॉसम व दक्षिणी विस्तार पवनपुरी के बीच होगा खिताबी मुकाबला ओर पश्चिम के विद्यालयों में रमेश इंग्लिश स्कूल ओर एम एम स्कूल फाइनल में

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

आज हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में बाफ़ना स्कूल व LNC अकादमी ने फाइनल में बनाई जगह, 19 वर्ष में ब्लॉसम व दक्षिणी विस्तार पवनपुरी के बीच होगा खिताबी मुकाबला ओर पश्चिम के विद्यालयों में रमेश इंग्लिश स्कूल ओर एम एम स्कूल फाइनल में