September 18, 2026 6:07 pm

विकसित भारत-2047 के निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम, बेटियों को नेतृत्व के लिए किया प्रेरित

बीकानेर, 17 सितंबर। विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 अभियान के तहत बुधवार को बीकानेर के बिन्नाणी कन्या महाविद्यालय में विकसित भारत युवा संवाद एवं पंजीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को विकसित भारत-2047 की परिकल्पना से जोड़ते हुए उन्हें नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना रहा।

 

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ

अरुणा आचार्य ने कहा कि विकसित भारत-2047 का लक्ष्य तभी साकार होगा जब देश का युवा वर्ग अपनी प्रतिभा, ऊर्जा और नवाचार के साथ आगे आएगा। उन्होंने छात्राओं से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और माइ भारत पोर्टल पर पंजीकरण करने का आह्वान किया।

 

 

जिला सह संयोजक श्री गोपाल जोशी ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को प्रतिदिन नया ज्ञान अर्जित करने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने युवाओं से सोशल मीडिया पर अधिक समय व्यतीत करने के बजाय शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से सक्रिय रहने का आग्रह किया। उन्होंने महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने, नेतृत्व क्षमता विकसित करने और विकसित भारत के निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।

 

जिला टीम के सदस्य एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित दीपक जोशी ने माइ भारत पोर्टल पर पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया तथा अभियान के विभिन्न चरणों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नारी सृजन शक्ति का प्रतीक है और राष्ट्र के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने छात्राओं से आत्मविश्वास के साथ नेतृत्व की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।

 

छात्राओं ने अभियान से जुड़ी जानकारी प्राप्त की और पंजीकरण प्रक्रिया में सहभागिता दिखाई।

इस अवसर पर महाविद्यालय के फैकल्टी सदस्य रामकुमार व्यास, ऋचा जोशी, सीमा बिस्सा, अशोक व्यास, अनिता मोहे भारद्वाज तथा जिला टीम के सदस्य अमरदीप गोदारा, रामकिशन चौधरी और हरिहर राजपुरोहित उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें