September 18, 2026 6:07 pm

डूंगर कॉलेज में छात्राओं को महिला अधिकारिता की योजनाओं एवं छात्रवृत्तियों की दी जानकारी

व्याख्यान में उच्च शिक्षा, आत्मनिर्भरता एवं कैरियर निर्माण के लिए उपलब्ध सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान*

 

बीकानेर, 17 सितंबर। राजकीय डूंगर महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में “निदेशालय महिला अधिकारिता की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी एवं कॉलेज शिक्षा में छात्राओं को दी जाने वाली विभिन्न छात्रवृत्तियां” विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री सुरेंद्र पाल मेघ ने छात्राओं को निदेशालय महिला अधिकारिता की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं एवं छात्रवृत्तियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने विशेष रूप से उच्च शिक्षा में सहायक छात्रवृत्तियों, छात्राओं की आत्मनिर्भरता के लिए संचालित योजनाओं तथा विभिन्न सरकारी नीतियों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं का आह्वान किया कि वे उपलब्ध योजनाओं एवं छात्रवृत्तियों की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाएं तथा शिक्षा एवं कैरियर निर्माण के क्षेत्र में आगे बढ़ें।

 

कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रोफेसर स्मिता जैन ने मुख्य वक्ता का स्वागत एवं सम्मान किया। महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. सोनू शिवा ने प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।

 

सीनियर प्रोफेसर डॉ. अनिल पुरोहित ने छात्राओं को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के प्रति जागरूक रहने तथा अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

 

कार्यक्रम का संचालन डॉ. उमा राठौड़ ने किया तथा डॉ. पूजा चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर छात्राओं की उत्साहपूर्वक उपस्थिति रही। महिला प्रकोष्ठ की संकाय सदस्य डॉ. करबी शाह, आरती गुर्जर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें