April 7, 2026 12:54 am

हनुमान जयंती पदयात्रा का भव्य स्वागत: फोटोग्राफर वेलफेयर एसोसिएशन ने बिछाए पलक-पांवड़े, महंत भार्गव का किया सम्मान

​फ्रंट भारत न्यूज़, : हनुमान जयंती के पावन पर्व पर निकाली गई भव्य पदयात्रा का ‘फोटोग्राफर वेलफेयर एसोसिएशन, राजस्थान’ की ओर से अत्यंत हर्षोल्लास और भव्यता के साथ स्वागत किया गया। इस पुनीत अवसर पर एसोसिएशन से जुड़े छायाकार परिवारों ने अपनी गहरी आस्था और सेवा भाव का परिचय देते हुए आयोजन की पूरी व्यवस्था संभाली।

​पदयात्रियों की सेवा में तत्पर रहे छायाकार

एसोसिएशन की ओर से पदयात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं और रामभक्तों के लिए विशेष इंतज़ाम किए गए थे। गर्मी को देखते हुए सभी पदयात्रियों के लिए शीतल जल और ताजे फलों की व्यवस्था की गई। साथ ही, पुष्प वर्षा कर और पुष्पांजलि अर्पित कर यात्रियों का उत्साहवर्धन किया गया।

​गोदावरी धाम के महंत का हुआ विशेष बहुमान

इस भव्य स्वागत समारोह के दौरान गोदावरी धाम महासंस्थानम के महंत श्री गजेंद्र गोपीनाथ भार्गव का संगठन की ओर से विशेष सम्मान किया गया।

​सम्मान समारोह: फोटोग्राफर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने महंत जी को दुपट्टा ओढ़ाकर और पारंपरिक साफा पहनाकर उनका स्वागत किया।

​भेंट एवं शुभकामनाएं: संगठन की ओर से महंत श्री को श्रीफल भेंट किया गया और उनका मुंह मीठा करवाकर हनुमान जयंती की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं प्रेषित की गईं।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें