April 10, 2026 11:40 pm

*महिलाओं के रोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया शिविर* 

*पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान जागृति सप्ताह

बीकानेर, 10 अप्रैल। पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र के अंतर्गत जागृति सप्ताह कार्यक्रम के तहत महिलाओं के रोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्री जैन गर्ल्स काॅलेज में शिविर का आयोजन किया गया। महिला अधिकारिता विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में शिविर का आयोजन हुआ।

महिला अधिकारिता विभाग की केंद्र प्रबंधक कविता हुरकट ने छात्राओ को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं उनके प्रभावी क्रियान्वयन के बारे में बताया‌‌। उन्होंने महिलाओं को उद्यम स्थापित करने के लिए ऋण उपलब्ध कराया जाने व सरकार द्वारा सब्सिडी प्रदान करवाने के संबंध में जानकारी दी।

महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक डॉ अनुराधा सक्सेना ने लाडो प्रोत्सान योजना के बारे में विस्तारपूर्वक बताया।

महिला सलाह एवं सुरक्षा केंद्र की काउंसलर पूनम शर्मा ने महिला सलाह एवं सुरक्षा केंद्र, वन स्टाॅप सेंटर की जानकारी दी। साथ ही हैल्प लाईन नम्बर 181 साझा किए।

प्राचार्य डाॅ.संध्या सक्सेना ने कहा कि इन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाकर महिलएं स्वरोजगार स्थापित कर अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बना सकती है।

इस अवसर पर प्राचार्य डाॅ.संध्या सक्सेना डाॅ.राजेन्द्र जोशी, डाॅ. प्रेमरतन तोषनीवाल एवं डाॅ. पंकज दाधीच को सम्मानित किया गया। शिविर में एडवोकेट योगिता अग्रवाल, काउंसलर मनोहरी, विशाल सोलंकी, डाॅ.पल्लवी चैहान उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें