September 18, 2026 6:55 pm

ऑपरेशन नीलकंठ: बीकानेर में NDPS एक्ट का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, ₹5,000 का इनामी आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ (Operation Neelkanth) के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। जिला स्पेशल टीम (DST) और पुलिस थाना सदर की संयुक्त कार्रवाई में NDPS एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे ₹5,000 के इनामी आरोपी शब्बीर अली उर्फ खेरू को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुराना मामला और घटना का विवरण

10 जून 2026 को पुलिस थाना बीछवाल की उप-निरीक्षक (ASI) सुशीला मीणा ने आरोपी शहजाद को 5.98 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MDMA के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान शहजाद ने खुलासा किया था कि उसने यह MDMA शब्बीर अली उर्फ खेरू से खरीदा था। इसके बाद थाना सदर में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

ऐसे हुई गिरफ्तारी

बीकानेर पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश (IPS) और जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा (IPS) के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) चक्रवर्ती सिंह राठौड़ एवं वृत्ताधिकारी (सदर) आकांक्षा कुमारी (RPS) के सुपरविजन में टीम का गठन किया गया।

DST बीकानेर और थानाधिकारी रमेश कुमार (सदर) की टीम ने कार्रवाई करते हुए MDMA के मुख्य सप्लायर शब्बीर अली को धर दबोचा। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक बीकानेर की ओर से ₹5,000 का इनाम घोषित था।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:

नाम: शब्बीर अली उर्फ खेरू (उम्र 38 वर्ष)

पिता का नाम: इनायत अली

निवासी: कनासियों की गली, भुट्टा बास, पुलिस थाना सदर, बीकानेर

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में गहनता से पूछताछ कर रही है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:

रमेश कुमार (पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी सदर बीकानेर)

सुरेन्द्र कुमार (पुलिस निरीक्षक, प्रभारी DST बीकानेर)

रामकरण सिंह (सउनि, DST बीकानेर)

वासुदेव (हेड कानि. 38, DST बीकानेर)

करणपाल (हेड कानि. 77, DST बीकानेर)

देवेन्द्र (कानि. 1391, DST बीकानेर)

राजेन्द्र डीआर (कानि. 1429, DST बीकानेर)

शब्दल अली (कानि. 1524, पुलिस थाना सदर)

गिरधर दान (कानि. 444, पुलिस थाना सदर)

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें