September 18, 2026 6:55 pm

राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील का 65 वा जिला शैक्षिक सम्मेलन गंगाराम उच्च माध्यमिक विद्यालय ,भूटो का चौराहा ,बीकानेर में प्रारंभ हुआ

राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील का 65 वा जिला शैक्षिक सम्मेलन गंगाराम उच्च माध्यमिक विद्यालय ,भूटो का चौराहा ,बीकानेर में प्रारंभ हुआ। प्रथम दिन की अध्यक्षता नेत्रहीन छात्रावास विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अल्ताफ अहमद खान ने की तथा मुख्य अतिथि निदेशालय प्रारंभिक शिक्षा बीकानेर में पद स्थापित जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमान महावीर ढाका ने की , विशिष्ट अतिथि संगठन के प्रदेश वरिष्ठ मंत्री श्री गुलाब नाथ योगी, श्रीमती अंजुमन आरा ,प्रदेश प्रवक्ता यतीश वर्मा थे ।

कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के आगे दीप प्रज्वलन लिया ओर पुष्प अर्पित किए।उसके पश्चात जिलामंत्री असलम मोहम्मद समेजा ने स्वागत भाषण दिया और संगठन की इस सत्र की गतिविधियों की जानकारी दी।

मुख्य अतिथि निदेशालय जिला शिक्षाधिकारी प्रारंभिक शिक्षा श्री महावीर ढाका ने शिक्षकों को हमेशा शिक्षक शिक्षार्थी हितों के लिए होना चाहिए और प्रगतिशील संगठन इसका सही उदाहरण है इसलिए इनसे सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नेत्रहीन विद्यालय के प्रधानाचार्य अल्ताफ अहमद ने गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा पर जोर दिया।

जिलाध्यक्ष आनंद पारीक ने बताया कि हमारे संघ की रीतिनीति एकदम साफ है जो कि शिक्षकों के कार्य के लिए सदैव तत्पर रहते है, साथ ही ये भी आह्वान किया कि सभी को अनिवार्य रूप से सम्मेलन में भागीदारी करनी चाहिए।

विभिन्न ब्लॉकों से सैकड़ो की तादाद में शिक्षक उपस्थित हुए जिसमें महिला शिक्षकों की भी उपस्थित बहुत ही शानदार रही,मदरसा पैराटीचर भी काफी तादाद में उपस्थित रही। विभिन्न ब्लॉकों से पधारे हुए ब्लॉक अध्यक्ष, मंत्रीयों ने शिक्षा शिक्षार्थी हित में विचार व्यक्त किया । लूणकरणसर ब्लॉक से श्री बृजमोहन सिंह चौहान ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षकों को अपने कर्तव्य का पालन करते हुए बच्चों में सु संस्कार पैदा करने चाहिए ।

लूणकरणसर ब्लॉक अध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा , कोलायत ब्लॉक अध्यक्ष राम रतन उपाध्याय,बीकानेर शहर अध्यक्ष अजय भाटी पांचू ब्लॉक अध्यक्ष गोवर्धन चौधरी प्रांतीय महिला श्रीमती अंजुमन आरा ने विद्यालय में आने वाली महिला शिक्षकों की समस्याओं का उल्लेख करते हुए उनके समाधान की मांग रखी तथा FLN कार्यशाला से संबंधित अनेक समस्याओं का उल्लेख करते हुए सरकार से मांग की कि समय पर समाधान होना चाहिए । संगठन के प्रदेश वरिष्ठ मंत्री श्री गुलाब नाथ योगी ,प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री भंगा सिंह यादव,प्रदेश संयुक्त मंत्री नंद किशोर शर्मा ने अपने उद्बोधन में शिक्षकों को अपने कर्तव्य का पालन करते हुए शिक्षक को समाज हित में कार्य करने का आह्वान किया तथा संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। प्रदेश प्रवक्ता यतीश वर्मा ने अपने उद्बोधन में शिक्षकों को समय-समय पर आने वाली समस्याओं का अतिथि शीघ्र निवारण करने का भरोसा दिलाया तथा सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों का उल्लेख करते हुए एक होकर संघर्ष करने का आह्वान किया ।

सम्मेलन में आए सभी ब्लॉक अध्यक्ष एवं सदस्य उपस्थित रहे जिसमें मुख्य रूप से रामकुमार गोदारा, गणपत राम, विनोद कुमार,,माया पारीक,बसंती जैन,अल्ताफ बानो ,रमेश स्वामी थमन शर्मा,नवाब अली,फिरोज खान,मंजू यादव,अब्दुल बहाव, नंदलाल प्रजापत ,अजीज अहमद आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष आनंद पारीक ने किया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें