पुलिस थाना नयाशहर की बड़ी कार्रवाई तीन साल से फरार एनडीपीएस एक्ट का ईनामी आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर। पुलिस थाना नयाशहर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन साल से फरार चल रहे एनडीपीएस एक्ट के 5 हजार रुपये के ईनामी आरोपी पूनम उर्फ पूर्णाराम को गिरफ्तार किया है।
घटना विवरण:
दिनांक 24 अप्रैल 2023 को थानाधिकारी श्री वेदपाल शिवराण के निर्देशन में पुलिस निरीक्षक द्वारा सड़क आम गली नम्बर 17, रामपुरा बस्ती बीकानेर से अवैध डोडा पोस्त सप्लायर गाड़ी होंडा सिटी नंबर RJ 02 CC 4081 व 84 किलो 810 ग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त कर मुकदमा एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान अधिकारी कोटगेट द्वारा शुरू किया गया।
प्रकरण में वांछित आरोपी सुनील कुमार पुत्र श्री प्रहलादराम बिश्नोई, निवासी खारा, पुलिस थाना पांचू, बीकानेर को धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी सुनील पुत्र चेनाराम एवं पूनम उर्फ पूर्णाराम पुत्र गंगाराम के विरुद्ध धारा 173(8) सीआरपीसी में पेंडिंग रखा गया तथा वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम का गठन कर ईनाम जारी करवाकर तलाश शुरू की गई।
प्रकरण में विशेष टीम का गठन कर ईनामी आरोपी सुनील पुत्र चेनाराम, जाति बिश्नोई, निवासी कुदूस, पुलिस थाना पांचू, जिला बीकानेर को दस्तयाब कर न्यायालय में पेश किया गया। वहीं वांछित ईनामी आरोपी पूनम उर्फ पूर्णाराम पुत्र गंगाराम, जाति बिश्नोई, निवासी कुदूस, पुलिस थाना पांचू, जिला बीकानेर की तलाश जारी रही।
टीम गठन एवं कार्रवाई
श्री ओमप्रकाश आईपीएस, पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज बीकानेर एवं श्री मृदुल कच्छावा आईपीएस, जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर द्वारा शहर बीकानेर में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निर्देशों की पालना में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बीकानेर के निर्देशन एवं वृत्ताधिकारी वृत्त नगर के निकटतम सुपरविजन में श्री सुरजीत कुमार पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी नयाशहर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
टीम द्वारा आरोपी की तलाश एवं पतारसी की गई तथा मुखबिरों से सूचना संकलन कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 5 हजार रुपये के वांछित ईनामी आरोपी पूनम उर्फ पूर्णाराम पुत्र गंगाराम, जाति बिश्नोई, उम्र 41 साल, निवासी वार्ड संख्या 02, कुदूस, पुलिस थाना पांचू, जिला बीकानेर को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी से अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार आरोपी
पूनम उर्फ पूर्णाराम पुत्र श्री गंगाराम, जाति बिश्नोई, उम्र 41 वर्ष, निवासी वार्ड संख्या 02, कुदूस, पीएस पांचू, जिला बीकानेर।
पुलिस टीम
श्री सुरजीत कुमार, पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी नयाशहर, जिला बीकानेर।
श्री अजय कुमार, पुलिस थाना नयाशहर, जिला बीकानेर।
श्रीमती कौशल्या हेड कांस्टेबल 95, पुलिस थाना नयाशहर, जिला बीकानेर।
श्री प्रदीप कुमार, कांस्टेबल 1565, पुलिस थाना नयाशहर, जिला बीकानेर।
श्री भवानी सिंह, कांस्टेबल 2018, पुलिस थाना नयाशहर, जिला बीकानेर।













