April 10, 2026 6:21 pm

**महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती: मूल ओबीसी महासभा का दो दिवसीय आयोजन शुरू, पहले दिन सुजानदेसर गोचर भूमि में हुआ वृक्षारोपण**

**बीकानेर (फ़्रंट भारत न्यूज़):** शिक्षा के जनक और महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती के उपलक्ष्य में मूल ओबीसी महासभा द्वारा दो दिवसीय विशेष कार्यक्रम का शानदार आगाज किया गया है। आयोजन के पहले दिन आज सुजानदेसर गोचर भूमि में एक विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

मूल ओबीसी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष **मिलन गहलोत** ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि महात्मा फुले के विचारों और समाज के प्रति उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह दो दिवसीय आयोजन रखा गया है। इसके तहत आज पहले दिन गोचर भूमि में पौधे लगाकर उन्हें सींचने व संरक्षित करने का संकल्प लिया गया।

**कल आयोजित होगा स्वास्थ्य शिविर और विचार गोष्ठी**

मूल obc के अशोक कछावा ने बताया कि कार्यक्रम के दूसरे दिन (कल) बाबा रामदेव जी मंदिर के पीछे स्थित सामुदायिक भवन में कई महत्वपूर्ण आयोजन होंगे। इसमें आमजन के लिए एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात ‘मूल ओबीसी की विचार गोष्ठी’ आयोजित होगी और महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।

**कार्यक्रम में रही भारी उपस्थिति, महिलाओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा**

आज के इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्धजनों के साथ-साथ महिलाओं की विशेष भागीदारी रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से हेमंत कच्छावा, अशोक कच्छावा, नरसिंह भाटी, संजय सांखला, प्रवीण गहलोत, सांवरलाल कच्छावा, मेघराज गहलोत, मनोज भाटी, अशोक भाटी और मूलचंद सुथार मुरली प्रजापत ने अपना योगदान दिया।

वहीं मातृशक्ति के रूप में उमा सुथार, सपना तंवर, निकिता, सोहनी देवी प्रजापत, द्रोपती स्वामी, जमुना देवी माली, तारा देवी, संतोष गहलोत, बसंती और सुमन सहित कई अन्य महिलाएं उपस्थित थीं, जिन्होंने स्वयं अपने हाथों से पौधे लगाए।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें