*क्रेडिट लिंकेज, बाजार लिंकेज और स्किल लिंकेज से महिलाएं होंगी आर्थिक सशक्त*
*मुख्य सचिव ने राजीविका के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से किया संवाद*
बीकानेर, 12 अप्रैल। मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश भर के राजीविका स्वयं सहायता समूहों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संवाद किया।
मुख्य सचिव ने क्रेडिट लिंकेज, बाजार लिंकेज और स्किल लिंकेज पर विशेष फोकस करते हुए लखपति दीदीयो को मिलेनियर दीदी बनाने के लक्ष्य पर जोर दिया।
मुख्य सचिव ने ‘लखपति दीदी-मिलेनियर दीदी की ओर अग्रसर’ के लक्ष्य के लिए स्किल ट्रेनिंग, बैंक सखी, बीसी सखी, मसाला उद्योग, डेयरी उत्पादों व प्राकृतिक एग्री फार्मिंग के बारे में चर्चा की।
बैठक में ग्रामीण महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से सशक्त बनाने व उनके उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध करवाने के लक्ष्यों की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने राज्य की लखपति दीदियों से संवाद किया। बीकानेर से लखपति दीदी मोनिका सारण ने मुख्य सचिव से संवाद करते हुए उनके उत्पाद समूह द्वारा संचालित डेयरी और मसाला उद्योग के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधक दिनेश चंद्र मिश्रा, बीपीएम रघुनाथ डूडी, जिला प्रबंधक एलएच कुंजबिहारी गुर्जर, सीएलएफ अध्यक्ष गुड्डी देवी, क्लस्टर प्रबंधक शोभा देवी, लखपति दीदी बेबी कंवर, मगन कंवर, पूनम, हेमा, मंजू, कांता, मिजाज, संतोष, पुष्पा, परमेश्वरी, मोनू कंवर, सोमा, पूनम ने भाग लिया।













