April 10, 2026 6:27 pm

आज से टोल पर कैश पूरी तरह बंद, अगर गाड़ी पर नहीं है FASTag, तो कैसे होगा टोल TAX का पेमेंट, समझिए पूरा प्रोसेस

 

नए नियम के तहत 10 अप्रैल से आप टोल प्लाजा पर कैश में पेमेंट नहीं कर पाएंगे. अगर आपकी गाड़ी पर फास्टैग नहीं है, तो आपको मुश्किल हो सकती है. कैश के अलावा अगर आप UPI से पेमेंट करना चाहे तो भी आपको महंगा पड़ेगा. नए नियम के तहत अगर आप UPI से पेमेंट करते हैं तो आपको सामान्य टोल से 25 फीसदी एक्सट्रा टोल पे करना होगा. यानी अगर सामान्य टोल 100 रुपये का है तो आपको यूपीआई से 125 रुपये पेमेंट करना होगा. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर पेमेंट से कैश को बिल्कुल बाहर करने का फैसला किया है. सबसे बेहतर है कि आप फास्टैग से पेमेंट करें, लेकिन अगर आपका फास्टैग काम नहीं कर रहा या वैध नहीं है या फिर डिएक्टिवेटेड है, तो आपके पास यूपीआई पेमेंट का ऑप्शन है. आप यूपीआई से पेमेंट कर सकते हैं, लेकिन आपको 25 फीसदी अधिक भुगतान करना होगा.

.

.

अगर आपका फास्टैग काम नहीं कर रहा, आप UPI से भी पेमेंट नहीं कर पा रहे हैं तो टोल प्लाजा नहीं पार करने दिया जाएगा. राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क नियम के तहत टोल स्टाफ आपको टोल प्लाजा पार करने से रोक सकते हैं.आपको बकाया टोल के भुगतान के लिए ई-नोटिस भी भेजा जा सकता है. आप तीन दिन के भीतर टोल का भुगतान कर जुर्माने से बच सकते हैं. अगर ऐसा नहीं करते हैं तो तीन दिन के बाद आपका टोल प्लाजा दोगुना हो जाएगा. ऐसे में किसी भी परेशानी से बचने के लि बेहतर है कि आप अपनी गाड़ी पर फास्टैग लगवाएं. अगर पहले से लगा है तो उसे एक्टिवेट करवा लें और उसकी KYC पूरी कर लें.

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें